
प्रतापगढ़: जिला प्रतिनिधि बड़े लाल बारी की सक्रिय पहल से गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी कार्रवाई
जिला प्रतिनिधि बड़े लाल बारी की सक्रिय पहल से गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़ जनपद में लंबे समय से चली आ रही एक गंभीर जनसमस्या को लेकर माननीय सत्येंद्र कुमार बारी (बीनू भैया), सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि बड़े लाल बारी ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर मामले को प्रमुखता से उठाया।
जिला प्रतिनिधि बड़े लाल बारी ने समस्या से संबंधित तथ्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा तथा माननीय बीनू भैया से भी दूरभाष पर वार्ता कराई। इस दौरान संबंधित विषय का प्रार्थना पत्र भी जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए तथा समस्या के शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान हेतु कार्रवाई प्रारंभ करने के आदेश दिए।
जनहित के प्रति समर्पित माननीय सत्येंद्र कुमार बारी (बीनू भैया) के मार्गदर्शन एवं जिला प्रतिनिधि बड़े लाल बारी की सक्रियता, सतत प्रयास और प्रशासन से प्रभावी समन्वय की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। आम जनता ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से लंबे समय से लंबित समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
जनसेवा ही सर्वोपरि है — यही माननीय बीनू भैया और उनकी टीम की कार्यशैली की पहचान है।

