
अरशद वारसी का नया अवतार, पहली बार डबल रोल में आएंगे नजर
कॉमेडी फिल्मों वेलकम 3 और धमाल 4 को लेकर चर्चा के बीच अभिनेता Arshad Warsi अब अपनी नई फिल्म Jeewan Bheema Yojna को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी पहली बार डबल रोल निभाते दिखाई देंगे, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म की कहानी मनोरंजन, हास्य और दिलचस्प ट्विस्ट से भरपूर बताई जा रही है। मेकर्स का दावा है कि अरशद वारसी के दोनों किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगे, जिससे दर्शकों को उनका नया और अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। यही वजह है कि फिल्म को लेकर अभी से चर्चा तेज हो गई है।
अरशद वारसी लंबे समय से अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जीवन बीमा योजना में उनका डबल रोल दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज और अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

