*राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी याचिका पर टली बहस*

*राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी याचिका पर टली बहस*

*एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में लोअर कोर्ट की पत्रावली हुई तलब*
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मुकदमे में आवाज नमूने की जांच के लिए भाजपा नेता की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में लम्बित निगरानी याचिका में शुक्रवार को सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। मामले में कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट कोर्ट से पत्रावली तलब भी हुई। फिलहाल मामले में बहस की कार्यवाही नहीं हो सकी है। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने निगरानी याचिका पर बहस के लिए 25 जून की तारीख तय किया है। वहीं स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मानहानि के केस में अगली सुनवाई के लिए पूर्व से ही 17 जून की तारीख तय किया है।
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने साल 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में लम्बित चल रही है। पूर्व में अदालत ने मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत बंधपत्र व जमानतनामा पेश करने एवं फाइनल बहस के लिए कार्यवाही नियत किया था,इसी बीच गत 12 मार्च को परिवादी विजय मिश्र की तरफ से राहुल गांधी के आवाज की जांच व मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए अर्जी दिया था। अदालत ने परिवादी की अर्जी को गत दो मई को खारिज करते हुए पूर्व में जारी कार्यवाही के अनुसार बहस करने व जमानत नामा पेश करने का आदेश जारी किया था,पर परिवादी भाजपा नेता मामले में बहस करने के बजाय मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में निगरानी याचिका पेश कर चुनौती दिया है,जो एमपी-एमएलए की सेशन कोर्ट में लम्बित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)