सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सुल्तानपुर जनपद में मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगा सबसे बड़ा रक्तदान शिविर

सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सुल्तानपुर जनपद में मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगा सबसे बड़ा रक्तदान शिविर

सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सुल्तानपुर जनपद में मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगा सबसे बड़ा रक्तदान शिविर

सुल्तानपुर जनपद के जिला अस्पताल में समाजसेवी एवं युवा नेता सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने जनपद में सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सतेन्द्र बारी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराज जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है तथा उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सबसे बड़ी भेंट है।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा मानव जीवन की रक्षा के इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और रक्तदान के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उक्त अवसर पर प्रवीण बारी, गुंजन बारी, जिला प्रभारी ज्योति जी, पुनीत बारी, अमित सिंह, प्रियांशु सिंह, योगेश मिश्रा, शिवम मिश्रा, उत्कर्ष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सतेन्द्र बारी के समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं के सम्मान एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)