माधौगढ़ कोतवाल ने बैंकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

माधौगढ़ कोतवाल ने बैंकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

माधौगढ़। क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से माधौगढ़ कोतवाल अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को विभिन्न बैंकों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
निरीक्षण के दौरान कोतवाल ने बैंक परिसर, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा ग्राहकों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
कोतवाल ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी संवाद किया और उन्हें अनावश्यक रूप से बैंक परिसर में भीड़ न लगाने तथा शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)