हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोटन में विचार गोष्ठी, पत्रकार हुए सम्मानित

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोटन में विचार गोष्ठी, पत्रकार हुए सम्मानित

सिद्धार्थनगर जिले के लोटन ब्लॉक सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकारों के लिए गौरव, आत्ममंथन और अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में हिंदी पत्रकारिता का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने की तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मान्यता प्राप्त पत्रकार संदीप कुमार मद्धेशिया रहे। इस अवसर पर पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को “पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों को प्रमाण-पत्र, भारतीय संविधान की प्रस्तावना की प्रति एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार शुक्ल, तेज प्रताप सिंह, रामनेवास यादव, राम भरोस चौहान, अरविंद मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)