
ग्रामीण पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबू बालेश्वर लाल जी को पत्रकारों ने किया नमन
उरई से खबर है, जहां ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत ने की, जहां पत्रकारों ने संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए जीवनभर संघर्ष किया और आज भी संगठन उनके बताए रास्ते पर चल रहा है। वही मौजूद डा0 एल बी सिंह ने तहसील अध्यक्ष ने मौजूद पत्रकारों के बीच अपने विचार को संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों को सशक्त कलम गार के रूप में कार्य करने पर बल दिया।कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने भी स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी को नमन करते हुए संगठन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत, तहसील अध्यक्ष डॉ एलबी सिंह, तहसील अध्यक्ष भीम रजवत, तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, तहसील अध्यक्ष इरफान खान, तहसील अध्यक्ष शिवम गुप्ता, हुसैन अली, राकेश कुमार, स्नेहलता, स्वेता, घनश्याम, सर्वेश, जावेद, जहर सिंह, रानू जी, रविन्द्र गौतम, हर्षित वर्मा, शिवम कुमार, आशीष कुमार, ओसिस कुमार, आकाश कुमार, इलियास, प्रदीप कुमार, लालजी, शुन्दर लाल पटेल, राजेश जाटव, मयंक, जितेन्द्र सेंगर, पवन सिंह, ब्रजेश कुमार, राजेन्द्र सेंगर, राजकुमार, दीपराज, स्वेता, नील रतन, प्रदीप कुमार, मिथलेश, नारयणदास निरंजन, शानू खान आदि पत्रकार मौजूद रहे ।

