किसानों ने लेखपाल श्री प्रकाश राठौर पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप,

किसानों ने लेखपाल श्री प्रकाश राठौर पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप,

माधौगण जालौन, माधौगण विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कासिमपुर के मजरा रहावली में ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के संबंध में श्री प्रकाश राठौर पर मनमानी एवं सुविधा शुल्क मांगने के किसानों ने लगाए गंभीर आरोप श्री प्रकाश राठौर लेखपाल के द्वारा लगभग 50 किसानों को अभी तक ओला वृष्टि के द्वारा हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है ग्रामीणों का कहना है की जिसका फसल का नुकसान कम हुआ है उसी को पैसा ज्यादा मिला है जिस किसान का नुकसान ज्यादा हुआ उसे कोई भी मुआवजा अभी तक नहीं मिला है ग्रामीणों ने लगाया लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लेखपाल के द्वारा जो ग्राम पंचायत कासिमपुर रहावली गढ़िया बिजदुवा के अंदर जो लेखपाल के खास खास लोग हैं उन्हीं लोगों को मिला है मुआवजा लालबहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, जयेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह गजराज सिंह अजमेर सिंह लाखन सिंह अबलाक सिंह पिंटू सिंह पत्रकार राजेंद्र सिंह ने तहसीलदार गौरव कुमार को लिखित एवं मौखिक बताया कि ओला वृष्टि से हुए नुकसान का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है लेकिन तहसीलदार केवल आश्वासन दे रहे हैं जबकि लेखपाल से इस संबंध में बात की तो लेखपाल का कहना है डीएम साहब के पास आपकी लिस्ट रखी हुई है जब पीएम साहब पैसा डालेंगे तभी आपका पैसा मिलेगा है किसान वैसे भी परेशान है लेकिन लेखपालों द्वारा जो मनमानी की जा रही और जो सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है खबर प्रकाशित होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)