पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी का सह आरोपी लालजी सोनी गिरफ्तार

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी का सह आरोपी लालजी सोनी गिरफ्तार

जज भव्या श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी को भेजा जेल
सुलतानपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी व अन्य आरोपियो के खिलाफ चल रहे फर्जीवाडे के आरोप से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को एफटीसी जज भव्या श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई की तारीख तय रही। मामले में वारंट पर चल रहे व फरार घोषित आरोपी लालजी सोनी को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं अदालत ने सह आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व फरार घोषित करने की कार्रवाई बरकरार रखते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन जून की तारीख नियत किया है।
कोतवाली अमेठी के कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही आरोपीगण सगे भाई लल्लू प्रसाद सोनी व उनके भाइयो के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने समेत अन्य आरोप लगाए है। एफटीसी जज भव्या श्रीवास्तव की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। मामले में आरोपी चंद्रमा देवी की जमानत पूर्व में मंजूर हो चुकी है और आरोपी लालजी सोनी जेल जा चुके है,जबकि आरोपी लल्लू सोनी व संगम सोनी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)