
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कुल 2.66 करोड़ रूपये के गबन के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त तत्कालीन प्रधानाचार्य को ई.ओ.डब्ल्यू. (E.O.W.) टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।
प्रेस नोट
दिनांक-11.08.2026
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कुल 2.66 करोड़ रूपये के गबन के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त तत्कालीन प्रधानाचार्य को ई.ओ.डब्ल्यू. (E.O.W.) टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण
गृह विभाग उ0प्र0 शासन के आदेश के क्रम में जनपद प्रयागराज में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 04 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2018-2019 से 2021 से 2022 के मध्य भ्रष्टाचार /वित्तीय अनियमितता किये जाने के सम्बन्ध में थाना एस0एस0आई0टी0 पर मु0असं0- 02/2024 धारा 409/420/120बी0 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना ई.ओ.डब्लू. द्वारा सम्पादित की गई।
तमामी विवेचना से पाया गया कि उक्त प्रकरण में आरोपीगणों द्वारा बिना कोटेशन टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर अनाश्यक सामग्री क्रय कर कुल 2,66,03,807/- रूपये के शासकीय धन का गबन किया गया। ई0ओ0डब्लू0 की विवेचना से अभियुक्त जीतलाल पटेल तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य एटीएस सुरवल शाहनी जनपद प्रयागराज सहित 05 लोकसेवक एवं 12 प्रईवेट अभियुक्तो को अपराध कारित किये जाने का दोषी पाया गया। अभियुक्त जीतलाल पटेल तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य एटीएस सुरवल शाहनी जनपद प्रयागराज गिरफ्तारी हेतु ई0ओ0डब्लू0 की टीम द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे किन्तु अभियुक्त जीतलाल पटेल गिरफ्तारी से बचने के लिए निरन्तर फरार चल रहा था ।
इस अभियोग की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 (E.O.W) लखनऊ टीम द्वारा अभियुक्त जीतलाल पटेल तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य एटीएस सुरवल शाहनी जनपद प्रयागराज को दिनांक-10.08.2026 को थाना क्षेत्र संगकरगढ़ जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
बिना कोटेशन टेंडर की प्रकिया अपनाये अवाश्यक सामग्री क्रय किया जाना दर्शाते हुये शासकीय धनराशि का का गबन किया गया।

