
सिद्धार्थनगर में डीएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को आवागमन सुविधा देने के निर्देश
सिद्धार्थनगर 18 मई 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम डुमरिया तप्पा थरौली, तहसील नौगढ़ का निरीक्षण किया गया।
आवेदक शिवप्रकाश पुत्र प्रेमनाथ साकिन डुमरिया तप्पा थरौली तहसील नौगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र एवं आईजीआरएस संख्या-20018426003131 के संबंध में जिलाधिकारी की उपस्थिति में गाटा सं० 132/0.0880 हे0 चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने संबधित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि चिन्हित चकमार्ग पर दिनांक 19/05/26 से मिट्टी पटान का कार्य प्रारंभ करें व चकमार्ग के उत्तर तरफ नहर पर पुलिया निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें जिससे ग्रामवासियों के लिए अपने खेतों से आवागमन हेतु मार्ग को सुविधाजनक बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार (सदर), राजस्व निरीक्षक व राजस्व टीम व अन्य संबधित उपस्थित थे।

