कुमार विश्वास व सोमनाथ भारती के केस मे टली सुनवाई

कुमार विश्वास व सोमनाथ भारती के केस मे टली सुनवाई

सुलतानपुर। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन व सह आरोपी कुमार विश्वास के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय किया है।
अमेठी जनपद के स्थानीय कोतवाली के तत्कालीन थाना प्रभारी मो.हमीद ने पांच मई साल 2014 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती,कुमार विश्वास,सत्येंद्र जैन समेत अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य आरोपो में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में तीनों आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश किया है। मामले के विचारण के लिए हाल में ही पत्रावली एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में ट्रांसफर होकर आई है। मामले में लम्बे समय से कार्यवाही बाधित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)