
लखनऊ में भव्य बीटिंग द रिट्रीट समारोह, राज्यपाल ने किया प्रतिभागी टुकड़ियों का सम्मान

*29 जनवरी 2026 लखनऊ।*
आज रिजर्व पुलिसलाइन में बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति) समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी रही। उक्त कार्यक्रम में सेना की मार्चिंग/बैंड टुकडियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री विशाख जी0, पुलिस आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सेंगर व संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री बबलू कुमार भी उपस्थित रहे।
परिसमाप्ति समारोह में मिलिट्री बैंड पाइप एवं ड्रम्स की टुकड़ी द्वारा तीन स्टाइल में, आर्मी पाइप एवं ड्रम्स बैंड की टुकड़ी द्वारा छ: स्टाइल में, पाइप बैंड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, होमगार्ड लखनऊ की टुकड़ी द्वारा तीन स्टाइल में, 32 बटालियन पीएसी पाइप बैंड की टुकड़ी द्वारा चार स्टाइल में, 35 बटालियन पीएसी ब्रास बैंड की टुकड़ी द्वारा चार स्टाइल में, जनभवन (राजभवन) स्कूल ब्रास बैंड की टुकड़ी द्वारा चार स्टाइल में, ब्रास बैंड होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ की टुकड़ी द्वारा चार स्टाइल में, आर्मी मिलिट्री बैंड की टुकड़ी द्वारा चार स्टाइल में व मास बैंड द्वारा पांच स्टाइल में देशभक्ति धुनों पर शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में प्रतिभाग करने वाली मार्चिंग/बैंड की पोशाक, मार्चिंग में एकरूपता तथा बैंड धुन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति) समारोह में सम्मानित भी किया गया।

