जिम में हिंदू युवतियों का जो कराता था धर्म परिवर्तन, योगी की पुलिस ने सुबह-सुबह किया उस फरीद का एनकाउंटर

जिम में हिंदू युवतियों का जो कराता था धर्म परिवर्तन, योगी की पुलिस ने सुबह-सुबह किया उस फरीद का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बड़े एनकाउंटर की खबर सामने आई है. जहां मिर्जापुर जिम में धर्मांतरण मामले में पुलिस की आरोपी फरीद से मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल में हुई है. फरीद को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखकर फरीद ने फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में फरीद के पैर में गोली लगी थी.

फिलहाल आरोपी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. बताते चलें कि जिम के आड़ में धर्मांतरण के मामले में 4 आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस जनपद के चार जिम को भी सील कर चुकी है. जिम जा रही युवतियों के शिकायत पर पुलिस यह कार्रवाई कर रही है.वहीं कानपुर में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, क्राइम ब्रांच की जॉइंट चेकिंग अभियान में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार भागे. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. सेल्फ डिफेंस में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक बाइक पर बैठे तीन में से एक के पैर पर गोली लग गई.

पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. पकड़ा गया शातिर शामली का रहने वाला है और उसका नाम नियाज अहमद है. यह कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में 20 से ज्यादा मुकदमे उसपर दर्ज है. कुछ दिन पूर्व रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर को घायल कर चेन लूट की थी. पूछताछ में उसने फरार हुए अपराधियों में शामली के रहने वाला विजय और एक अन्य साथी के बारे में जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के नेतृत्व में तीन टीम पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई है.
वहीं बहराइच पुलिस और गौ-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ का भी मामला सामने आया है. पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गौ-तस्कर जाफर के बाए पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इलाज के लिए जरवल सीएचसी में भर्ती कराया है. आरोपी जाफर पर गौ-तस्करी करने का आरोप लगा है. जरवल थाना क्षेत्र के डीह झुकिया का आरोपी जाफर रहने वाला है.
 सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली. ग्राम केवली के खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी. उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, 9 राशि गोवंश, 2 अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ. गिरफ्तार तस्कर सिद्धनाथ खरवार और ओमप्रकाश यादव भभुआ, बिहार के रहने वाले हैं.
बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चलाया. वाहन चेकिंग के दौरान अलीगढ़ चौराहा पर मुठभेड़ हुई, जिसमें हनी वर्मा और अनुज वर्मा के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए. उनके साथी अरविन्द निशाद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुए. हनी वर्मा और अनुज वर्मा पर क्रमशः 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था, और इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)