OMG! अमिताभ बच्चन के घर में है गोल्डन टॉयलेट! इस एक्टर ने खोल दी पोल, फोटो के साथ दिया सबूत

OMG! अमिताभ बच्चन के घर में है गोल्डन टॉयलेट! इस एक्टर ने खोल दी पोल, फोटो के साथ दिया सबूत

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने अचानक हलचल मचा दी है. वजह है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का घर और उससे जुड़ा एक ऐसा दावा, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. दरअसल, एक मशहूर एक्टर ने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन इन तस्वीरों में से एक फोटो सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई. इस फोटो में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है, वह है बिग बी के घर के बाथरूम में नजर आया गोल्डन टॉयलेट. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे. कोई इसे सुपर लग्जरी बता रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ‘असली स्टार तो यही है.’ किस स्टार ने पोल खोली चलिए बताते हैं…
एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘2026 इज द न्यू 2016’ ट्रेंड का हिस्सा बने हैं. इस ट्रेंड के तहत विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2016 की कुछ यादगार तस्वीरों का एक कैरोसेल पोस्ट किया, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा में रही एक खास सेल्फी, जो उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाथरूम में ली थी.
2016 की यादों में विजय
विजय ने 2016 को अपने सफर का एक माइलस्टोन बताते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2016 मेरे लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ. मुझे बिग बी और शूजित दा के साथ फिल्म ‘पिंक’ पर काम करने का मौका मिला. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका मिला. अमिताभ बच्चन के घर गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी ली. जिम बडीज संजय मल्होत्रा और फातिमा सना शेख बनाए. अपने हीरो इरफान खान से मुलाकात हुई.

हालांकि, इन तस्वीरों के बीच गोल्डन टॉयलेट वाली सेल्फी ने फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींचा. एक यूजर ने लिखा, ‘वाह गोल्डन टॉयलेट’, तो दूसरे ने कहा, ‘पहली बार विजय ने लग्जरी टॉयलेट देखा और उसके साथ सेल्फी लेना चाहा.’ एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘गोल्डन टॉयलेट ने लाइमलाइट लूट ली.’वर्क फ्रंट पर, विजय को हाल ही में ‘गुस्ताख इश्क’ में देखा गया, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और फातिमा सना शेख साथ थे. यह मनीष मल्होत्रा की स्टेज5 प्रोडक्शन से थी. आगे वह मटका किंग वेब सीरीज में नजर आएंगे, जिसमें वह 1960 के दशक के मुंबई के एक कॉटन ट्रेडर का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो ‘मटका’ जुए की शुरुआत करता है.

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)