
क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान द्वारा विशाल खिचड़ी भोज व कंबल वितरण, अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा—गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा
क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक व टड़ियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने विशाल खिचड़ी भोज के कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर पूजन अर्चन करने के बाद अपने हाथों से कन्याओं को खिचड़ी बाँट कर की कार्यक्रम के दौरान ही संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह व संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने संस्थान के पदाधिकारियों के साथ भयंकर ठंड में कंपकपा रहे गरीब असहाय, निराश्रित, वृद्धजनों, महिलाओं को कंबल वितरण किया साथ ही लोगो से कहा कि गरीबों और असहाय लोगो की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है।
हर इंसान को कमजोर लोगो की मदद के लिए आगे आकर एक आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर योगेश विक्रम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह, आदर्श कुमार वर्मा ( राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी)ठाकुर सोम सिंह, सूर्या सिंह सोमवंशी, अमन सिंह, अतुल मसीत, रंजीत राणा मौजूद रहे

