800 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटने से बस कदम दूर

800 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटने से बस कदम दूर

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा अब भी बरकरार है। करीब एक महीने बाद भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म अब 800 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना कम ही की जा रही थी। रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार को फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई।अब तक बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के लिए यह मुकाम दूर का सपना माना जाता था, लेकिन ‘धुरंधर’ ने तमाम अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए इंडस्ट्री में नई बेंचमार्क सेट कर दी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अब सीधे तौर पर ‘पुष्पा 2’ के हिंदी लाइफटाइम रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है, जो फिलहाल 830 करोड़ रुपये पर टिका हुआ है।आमतौर पर बड़ी फिल्में चौथे या पांचवें हफ्ते तक आते-आते रफ्तार खो देती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ इस मामले में अपवाद साबित हुई है। पांचवें हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने करीब 9.70 करोड़ रुपये और शनिवार को 12.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 806.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)