
‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिलीज होते ही कार्तिक-अनन्या गुरुद्वारा पहुंचे, बांगला साहिब में टेका माथा
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आज ही रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच दोनों सितारे अब गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे हैं। यहां देखें किस अंदाज में नजर आए दोनों सितारे…कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से कार्तिक और अनन्या समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के प्रमोशन में भी मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से कुछ खास तारीफ नहीं मिल रही है। इस बीच अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेकने पहुंचे हैं। अब दोनों सितारों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फिल्म की रिलीज का दिन किसी भी स्टार के लिए एक बड़ा दिन होता है। ऐसे में कार्तिक और अनन्या भी अपनी फिल्म की रिलीज के दिन वाहेगुरु की शरण में पहुंचे हैं। दोनों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में जाकर माथा टेका है। इस दौरान कार्तिक जहां सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट में नजर आए। वहीं अनन्या पांडे ब्लू जींस और ग्रे कलर के स्वेटर में दिखीं। इस दौरान कार्तिक जहां परंपरा के अनुसार बंदाना से अपने सिर को ढके हुए थे। जबकि अनन्या अपने स्टॉल को सिर पर ओढ़े हुए नजर आईं। दोनों ने इस दौरान माथा टेकने के साथ ही वहां पर तस्वीरें भी खिंचाईं।

