सुल्तानपुर : एमपी के आईएएस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में केस

सुल्तानपुर : एमपी के आईएएस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में केस

 

एसीजेएम शुभम वर्मा की अदालत में आठ को होगी सुनवाई
————————————-
सुल्तानपुर। आरक्षण के मुद्दे पर सम्बोधन के दौरान ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा से आहत हुए परिवादी अरुण उपाध्याय ने उन्हें तलब कर दण्डित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को परिवाद दायर किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख तय किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले परिवादी अधिवक्ता अरुण उपाध्याय ने मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट में मध्य प्रदेश के कृषि विभाग में उपसचिव व एससी-एसटी अधिकारी व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तैनात आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान से नाराज होकर परिवाद दायर किया। जिन्होंने आरोप लगाया है कि गत 26 नवम्बर को समाचार पत्रों में संतोष वर्मा का विवादित बयान प्रकाशित हुआ था,जिससे ब्राम्हण समाज मे काफी आक्रोश है और वह भी उनके इस बयान से आहत है,जिन्होंने अदालत से मामले में कार्यवाही की मांग किया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)