शराब के नशे में देवर ने भाभी को चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत

शराब के नशे में देवर ने भाभी को चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत

 

इटावा में शराब के नशे में एक देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र स्थित बली का पुरा की बताई जा रही है। सूचना के बाद आगरा पुलिस जांच के लिए इटावा पहुंची। महिला के शव का इटावा मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)