उत्तराखंड-UP में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड-UP में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। वहीं पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के असर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में शनिवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। रविवार सुबह लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई और IMD ने अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं झारखंड में रविवार को ऑरेंज अलर्ट, जबकि मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)