खाने के शौक ने ली जान: ज्यादा पिज्जा-बर्गर और चाऊमीन से 11वीं की छात्रा की आंतें खराब, मौत

खाने के शौक ने ली जान: ज्यादा पिज्जा-बर्गर और चाऊमीन से 11वीं की छात्रा की आंतें खराब, मौत

अधिक फास्ट फूड का सेवन एक छात्रा की जान पर भारी पड़ गया। यूपी के अमरोहा में अधिक फास्ट फूड खाने से एक छात्रा की मौत हो गई। उसकी आंतें खराब हो गई थीं। छात्रा की सितंबर में तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी। तीन दिसंबर की रात में छात्रा का आपरेशन हुआ था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।फास्ट फूड खाने का शौक अमरोहा की 11वीं की छात्रा अहाना (16) की जान पर भारी पड़ गया। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा- बर्गर खाने से उसकी आंतें खराब हो गईं, उनमें छेद हो गए। निजी अस्पताल में छात्रा का ऑपरेशन कराया गया, बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रविवार की रात छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान में रहने वाले मंसूर खान की बेटी थी। किसान मंसूर खान के परिवार में पत्नी सारा खान के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अहाना शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक अहाना को फास्ट फूड खाने का शौक था। मना करने के बाद भी वह चाऊमीन, मैगी, पिज्जा-बर्गर जैसे फास्ट फूड खाती रहती थी। सितंबर माह में अहाना की तबीयत बिगड़ गई।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)