PM मोदी ने 10,601 करोड़ के खाद कारखाने की रखी नींव, बोले—कांग्रेस ने किसानों के हालात बिगाड़े

PM मोदी ने 10,601 करोड़ के खाद कारखाने की रखी नींव, बोले—कांग्रेस ने किसानों के हालात बिगाड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में 10,601 करोड़ रुपये के उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किसानों और पूर्वोत्तर के विकास की बात कही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम दौरे के दौरान राज्य को एक बड़ी विकास परियोजना की सौगात दी। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी। यह संयंत्र सालाना करीब 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उत्पादन की क्षमता वाला होगा।इस मौके पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज असम और पूरे पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है। नामरूप और डिब्रूगढ़ लंबे समय से जिस परियोजना का इंतजार कर रहे थे, वह सपना अब साकार हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने दशकों तक किसानों की स्थिति को बदतर बनाया, जबकि उनकी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम ने कहा कि खाद कारखाने जैसे प्रोजेक्ट न केवल किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराएंगे, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देंगे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)