बिग बॉस 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना की नई शुरुआत, सलमान खान को लेकर दिया खास बयान

बिग बॉस 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना की नई शुरुआत, सलमान खान को लेकर दिया खास बयान

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने अब अपनी एक नई शुरुआत की है। इसकी घोषणा उन्होंने एक वीडियो जारी करके की है। जानिए क्या है वो शुरुआत और वीडियो में गौरव ने कही क्या बात
गौरव खन्ना का मानना है कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद अब उनकी असली यात्रा शुरू हुई है। एक्टर ने बिग बॉस 19 का विजेता बनने के बाद अब अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो शेयर करते हुए गौरव ने अपने सफर के बारे में बात की। साथ ही इस वीडियो में उन्होंने अपनी बिग बॉस की यात्रा को भी याद किया।अपने चैनल पर अपने पहले वीडियो में गौरव ने बचपन, शिक्षा और करियर को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अनुपमा से लेकर सेबिर्बिटी मास्टरशेफ तक के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि कई प्रशंसकों ने मुझसे सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के लिए कहा और आखिरकार मैंने अपने जीवन की एक झलक दिखाने का फैसला किया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मेरा पहला यूट्यूब वीडियो है।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)