सबसे खतरनाक स्क्वॉड की जंग: कौन सी टीम मारेगी बाज़ी, किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें?

सबसे खतरनाक स्क्वॉड की जंग: कौन सी टीम मारेगी बाज़ी, किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें?

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों ने कई चौंकाने वाले फैसले लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। अबू धाबी में होने वाली नीलामी में 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जहां टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से अहम खरीदारी करेंगी। इस लेख में टीमों की नीलामी रणनीति और उनकी प्राथमिकताओं पर नजर डाली गई है। आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को अबू धाबी में 350 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। सभी टीमें अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से चुनेंगी। हाल ही में जब फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, तब टीमों ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया। केकेआर ने आंद्रे रसेल को रिलीज किया, जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। हालांकि, बाद में टीम ने उन्हें पावरकोच नियुक्त किया। ऐसे ही तमाम निर्णयों के विषय में हम यहां चर्चा करेंगे, जिनमें फोकस इस बात पर होगा कि टीमों को नीलामी में क्या चाहिए और उनकी क्या रणनीति हो सकती है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)