जालौन: लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी”, थाने पहुंची सोमई की वृद्धा*  *बुंदेली में सुनाया दुखड़ा, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी, फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार*

जालौन: लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी”, थाने पहुंची सोमई की वृद्धा* *बुंदेली में सुनाया दुखड़ा, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी, फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार*

*लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी”, थाने पहुंची सोमई की वृद्धा*

*बुंदेली में सुनाया दुखड़ा, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी, फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार*

मोनू शर्मा उरई जालौन

एट। थाना एट क्षेत्र के ग्राम सोमई की बुजुर्ग महिला गिरजरानी गुरुवार को थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह से बुंदेली में अपनी व्यथा सुनाई। वृद्धा बोलीं, “लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत।”

वृद्धा की बात सुनकर थाना प्रभारी का दिल पसीज गया। उन्होंने पहले वृद्धा को थाने में भोजन कराया और फिर उनकी पूरी शिकायत सुनी। इसके बाद बहू मंजू को थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि आगे से सास के साथ मारपीट, गाली-गलौज या प्रताड़ना की शिकायत मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा कर उन्हें लगातार परेशान कर रही है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और खाने-पीने की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

थाने में बुंदेली बोली में वृद्धा का दर्द और पुलिस का संवेदनशील व्यवहार दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)