अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से दो की मौत, यूपी BJP की कमान पंकज को; INDvSA तीसरा T20 संकट में

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से दो की मौत, यूपी BJP की कमान पंकज को; INDvSA तीसरा T20 संकट में

देश-दुनिया की बड़ी खबरों की खास पेशकश में आज की अहम सुर्खियां इस प्रकार हैं। अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं सीरिया में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए हैं और उन्होंने आईएसआईएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। यूपी की राजनीति की बात करें तो भाजपा के पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है और जहरीली हवा का गंभीर असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है और लोगों की उम्र कम हो रही है। वहीं बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक ही पाए गए हैं। खेल जगत की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। जांच अधिकारियों ने अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई लोगों को गोली मारी गई।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)