
प्रदेशभर में लगभग 1.78 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान ग्रामीण विकास विभाग ने आठ चरणों के सर्वेक्षण के माध्यम से की है
अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ जन-संवाद अभियान।
शिमला/ हिमाचल प्रदेश।
लोकतंत्र लाइव टीवी के लिए राजेश कुमार की रिपोर्ट।
✅ प्रदेशभर में लगभग 1.78 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान ग्रामीण विकास विभाग ने आठ चरणों के सर्वेक्षण के माध्यम से की है।
✅ इनमें से करीब 85 हजार परिवार ऐसे पाए गए, जिन्हें अब तक बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया गया और वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहे।
✅ इसी उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में 6, 7 और 8 अगस्त, 2026 को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
✅ जन-संवाद कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विधायक करेंगे तथा इनमें चिन्हित अति निर्धन परिवारों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।
✅ संवाद के दौरान प्राप्त सुझावों और आवश्यकताओं के आधार पर सरकार लक्षित योजनाएं तैयार कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।
✅ ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं वंचित परिवार तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
*अनिरुद्ध सिंह : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री*

