35 साल पुराने अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्रामसभा की जमीन हुई कब्जामुक्त

35 साल पुराने अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्रामसभा की जमीन हुई कब्जामुक्त

अयोध्या जिले की ग्रामसभा पश्चियाना के गाटा संख्या 3541, रकबा 0.153 हेक्टेयर नवीन परती भूमि पर पिछले करीब 35 वर्षों से अवैध कब्जा बना हुआ था। यह जमीन ग्रामसभा की सार्वजनिक संपत्ति होने के बावजूद लंबे समय से निजी कब्जे में थी, जिससे इसका उपयोग ग्रामीणों के हित में नहीं हो पा रहा था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैंने जिलाधिकारी अयोध्या को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्रामसभा खपराडीह के प्रधान अशोक कुमार वर्मा द्वारा नवीन परती भूमि पर किए गए लगभग 35 वर्षों पुराने कब्जे को हटाकर जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त करा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामसभा की भूमि को पुनः सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर लिया गया, जिससे भविष्य में इसका उपयोग जनहित एवं विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)