
सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹15.47 करोड़ के साइबर फ्रॉड से जुड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना खेसरहा पुलिस ने एनसीआरपी (NCRP) और समन्वय पोर्टल पर दर्ज विभिन्न राज्यों की 9 शिकायतों से जुड़े एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पर कुल 15 करोड़ 47 लाख 63 हजार 520 रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक आईफोन, एक वीवो मोबाइल, एक लैपटॉप और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किन राज्यों में इस गिरोह ने वारदातों को अंजाम दिया है।
CATEGORIES उत्तर प्रदेश

