लखनऊ: गांधी-शास्त्री जयंती पर लखनऊ न्यायालय में आयोजन, POCSO जागरूकता के लिए निकली प्रभात फेरी

लखनऊ: गांधी-शास्त्री जयंती पर लखनऊ न्यायालय में आयोजन, POCSO जागरूकता के लिए निकली प्रभात फेरी

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ
जनपद न्यायालय, लखनऊ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012 के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु न्यायालय परिसर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गयी।
आज दिनांक 02.10.2026 गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन करते हुये सर्वप्रथम माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मलखान सिंह एवं लखनऊ बार एशोसियेशन के अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए सभी से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसी कड़ी में उन्होने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में गांधी जी के सामाजिक संदेशों को आत्मसात करते हुए जनपद के विभिन्न स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012 के प्रति बच्चों को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए विशेष विधिक साक्षरता अभियान चलाया गया।
इसी कड़ी में नेशनल इण्टर कालेज, सेन्टीनियल इण्टर कालेज, लखनऊ क्रिश्चियन इण्टर कालेज, नारी शिक्षा निकेतन लखनऊ के शिक्षकों एंव छात्र/छात्रओं द्वारा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, 2012 के प्रति लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनाने हेतु प्रभात फेरी का आयोज किया गया प्रभात फेरी को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर न्यायालय प्रागंण से रवाना किया गया। प्रभात फेरी में एल0ए0डी0सी0 के अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक सवयं सेवक, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)