रेंढर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: कार पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

सुबह करीब 3:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की रेंढर मोड़ पर एक ऑल्टो कार एक पेड़ से टकरा गई है जिसमें तीन पुरुष व एक महिला कुल चार लोग घायल हो गए हैं, सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को उपचार हेतु सीएससी माधौगढ़ भिजवाया गया जहां पर घायल संजय सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी ग्राम मेहरी थाना लहार जनपद भिंड उम्र करीब 17 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया तथा मजरूव शन्टी पुत्र बल सिंह निवासी ग्राम लालपुर थाना लहार जनपद भिंड व गोलू पुत्र रामवीर निवासी ग्राम जारेट थाना लहार जनपद भिंड मध्य प्रदेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको ग्वालियर रेफर किया गया है। इसकी अतिरिक्त कशिश पुत्री गंभीर सिंह निवासी ग्राम उमरी थाना रेंढर जनपद जालौन को हल्की चोटें आई थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए हैं। मृतक के शव का नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी उरई भेज दिया गया है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है, आख्या सादर सेवा में प्रेषित है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)