भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत, ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे 8 अत्याधुनिक कॉर्वेट युद्धपोत

भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत, ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे 8 अत्याधुनिक कॉर्वेट युद्धपोत

भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले मेगा प्रोजेक्ट के तहत नौसेना के लिए 8 नई अगली पीढ़ी की कॉर्वेट (Next Generation Corvettes) बनाने की योजना को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इन युद्धपोतों को अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और स्वदेशी तकनीक से लैस किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इन नए कॉर्वेट युद्धपोतों में भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल प्रणाली को भी शामिल किया जाएगा, जिससे समुद्र में दुश्मन के जहाजों और रणनीतिक ठिकानों पर लंबी दूरी तक सटीक हमला किया जा सकेगा। इसके अलावा इनमें आधुनिक रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर उपकरण और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली भी लगाई जाएगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा और मजबूत होगी।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता को नई ऊंचाई देगी, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी रक्षा निर्माण को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यदि इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो इसका निर्माण देश के प्रमुख शिपयार्डों में किया जाएगा और यह भारतीय रक्षा क्षेत्र के सबसे बड़े नौसैनिक कार्यक्रमों में से एक साबित हो सकता है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)