
डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष हरदोई में हुए चुनाव में 110 में से 72 मत पाकर दर्ज की शानदार जीत शाहाबाद जिला हरदोई से रिपोर्टिंग जगतपाल
हरदोई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष पद पर पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं। हरदोई में हुए चुनाव में कुल 110 मत पड़े, जिसमें डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव को 72 मत प्राप्त हुए। उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई कि वह संगठन के हितों और चिकित्सकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
CATEGORIES Uncategorized

