Xiaomi 18 Pro में नया Privacy Display, साइड से देखने पर स्क्रीन हो जाएगी डार्क

Xiaomi 18 Pro में नया Privacy Display, साइड से देखने पर स्क्रीन हो जाएगी डार्क

 

Xiaomi की नई फ्लैगशिप सीरीज में इस बार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ डिस्प्ले को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कंपनी Xiaomi 18 Pro सीरीज में Hardware-Level Privacy Display तकनीक पेश करने जा रही है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से Privacy Screen Protector लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह तकनीक फोन के डिस्प्ले हार्डवेयर का हिस्सा होगी। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में 23 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक Privacy Display तकनीक का उद्देश्य स्क्रीन को आसपास मौजूद लोगों की नजर से बचाना है। Privacy Mode एक्टिव होने पर सामने से फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर को स्क्रीन सामान्य रूप से दिखाई देगी, लेकिन साइड एंगल से देखने पर डिस्प्ले काफी ज्यादा डार्क नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 60 डिग्री से ज्यादा Viewing Angle पर साइड से दिखाई देने वाली ब्राइटनेस करीब 1 प्रतिशत तक सीमित हो सकती है। इसके लिए डिस्प्ले में खास तरह के पिक्सल का इस्तेमाल किया गया है, जो बड़े Viewing Angle पर निकलने वाली रोशनी को कम करते हैं। यह तकनीक उस Privacy Display कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती बताई जा रही है, जो Samsung Galaxy S26 Ultra में भी देखने को मिला है। डिस्प्ले के अलावा Xiaomi 18 Pro में नया M11 Luminescent Panel मिलने की बात कही गई है। Xiaomi का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के पैनल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा Efficient होगा। इसकी Peak Brightness 4,000 Nits तक बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार यह पैनल सामान्य 2K Resolution वाले डिस्प्ले की तुलना में कम बिजली खपत के साथ बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। फोन में करीब 0.99mm के Bezels मिलने की उम्मीद है। Xiaomi 18 Pro में 6.36 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz Refresh Rate और 2K-Class Resolution मिलने की भी रिपोर्ट है। बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh और Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Fast Charging को लेकर भी जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी पूरी चार्जिंग स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय स्पष्ट होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप भी इस सीरीज का प्रमुख आकर्षण हो सकता है। दोनों स्मार्टफोन में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया Triple Rear Camera System मिलने की बात कही जा रही है, जिसमें 200MP Primary Camera, 200MP Periscope Telephoto Camera और 50MP Ultra-Wide Camera शामिल हो सकते हैं। हालांकि कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी पूरी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होंगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)