CPL 2026 में एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस चैंपियन, फाइनल में जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया

CPL 2026 में एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस चैंपियन, फाइनल में जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया

एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय समयानुसार 21 सितंबर की सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में फैल्कंस ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से मात दी और पहली बार CPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस लीग के इतिहास में खिताब जीतने वाली सातवीं टीम बन गई है। इससे पहले त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 5 बार CPL ट्रॉफी जीती है।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समेन ने 170 रन बनाए। टीम की ओर से पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली। उनके अलावा केवल सैम अयूब ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके, जिन्होंने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस को रहकीम कॉर्नवॉल ने पहले ही ओवर में 20 रन जड़कर तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि वह उसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद एविन लुईस और आमिर जांगू ने 64 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।

आमिर जांगू ने 57 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि हसन नवाज ने 47 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। फैल्कंस ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर पहली बार CPL चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की कप्तानी मोईन अली ने की। इस जीत के साथ CPL को अपना सातवां अलग चैंपियन मिला है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स 5 खिताब के साथ सबसे सफल टीम है, जबकि जमैका तलावास ने 3, बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 2 और गुयाना अमेजन वॉरियर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स तथा सेंट लूसिया किंग्स ने 1-1 बार खिताब जीता है।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)