मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा को दी चुनौती—जल्द कॉमेडी शो में दिखेंगी मेहमान”

मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा को दी चुनौती—जल्द कॉमेडी शो में दिखेंगी मेहमान”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारत लौट आई हैं। भारत लौटते ही उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सतर्क कर दिया है। जानिए आखिर क्या है प्रियंका के मुंबई आने का कपिल से कनेक्शन…प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अब अभिनेत्री एक बार फिर भारत वापस लौटी हैं। मुंबई पहुंचते ही प्रियंका ने एक स्टोरी साझा की है। हालांकि, इस बार ऐसा लगता है वो ‘वाराणसी’ के लिए नहीं, बल्कि कपिल शर्मा के शो के लिए मुंबई आई हैं। , प्रियंका ने शेयर की स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में प्रियंका ने फ्लाइट से अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें वो दो उंगलियां दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में कपिल शर्मा को मेंशन करते हुए लिखा, ‘कपिल शर्मा बेहतर होगा तुम तैयार रहो।’ इसके साथ ही प्रियंका ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो को भी टैग किया है और हैशटैग में मुंबई लिखा है। प्रियंका की इस स्टोरी के बाद ये लगभग कंफर्म है कि वो जल्द ही कपिल शर्मा के शो के नए सीजन में नजर आएंगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)