
‘द ओडिसी’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड कलेक्शन की उम्मीद
क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार माहौल बना दिया है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है, खासकर IMAX और प्रीमियम फॉर्मेट के शो तेजी से हाउसफुल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री से करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘द ओडिसी’ भारत में पहले दिन 20 से 22 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। अगर मौजूदा ट्रेंड बरकरार रहा, तो यह क्रिस्टोफर नोलन के करियर की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है।
वैश्विक स्तर पर भी फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द ओडिसी’ पहले वीकेंड में दुनिया भर में 200 मिलियन डॉलर (करीब 1,700 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और IMAX स्क्रीनिंग्स को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इसे साल की सबसे चर्चित हॉलीवुड रिलीज़ में शामिल कर दिया है।

