
3 बच्चों की मां ने रचा इतिहास! 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार 2026’, विरोध करने वाले पति ही बने सबसे बड़े साथी
Soni Gupta ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर ‘मिसेज बिहार 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। तीन बच्चों की मां सोनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में शामिल करीब 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता की कहानी इसलिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है क्योंकि शुरुआत में उनके पति इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने पत्नी के सपनों को समझा और फिर हर कदम पर उनका पूरा साथ दिया।
CATEGORIES भारत

