
गुरुग्राम को नई मेट्रो की सौगात, 20 किमी से ज्यादा लंबे कॉरिडोर पर बनेंगे 17 स्टेशन
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई मेट्रो परियोजना को मंजूरी दी है। यह नया कॉरिडोर शहर के पुराने और नए हिस्सों को जोड़ने का काम करेगा। परियोजना के तहत लगभग 20 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर 17 से ज्यादा स्टेशन बनाए जाने की योजना है, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा और विभिन्न रिहायशी तथा व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
प्रस्तावित मेट्रो रूट मिलेनियम सिटी सेंटर (पूर्व HUDA City Centre) से शुरू होकर साइबर सिटी तक जाएगा। रास्ते में सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72A, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, अशोक विहार, पालम विहार और उद्योग विहार जैसे प्रमुख क्षेत्र कवर होंगे। यह लाइन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन और रैपिड मेट्रो से भी जुड़ेगी, जिससे यात्रियों को निर्बाध सफर की सुविधा मिलेगी।

