
JISCCE 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: 326 पदों पर 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JISCCE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 326 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के तहत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मत्स्य तकनीकी सहायक, कीट संग्रहकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा। हालांकि, यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार से कम रहती है तो आयोग प्रारंभिक परीक्षा न कराने का निर्णय भी ले सकता है।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन शुल्क जमा करने, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन पत्र में संशोधन के लिए भी आयोग ने अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

