*पूर्व नपा चेयरमैन के अधिवक्ता पुत्र को मिल रही धमकी*  *कोर्ट के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा*  *धमकी देने का आरोप,शीघ्र गिरफ्तारी की एसपी से मांग*

*पूर्व नपा चेयरमैन के अधिवक्ता पुत्र को मिल रही धमकी* *कोर्ट के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा* *धमकी देने का आरोप,शीघ्र गिरफ्तारी की एसपी से मांग*

*पूर्व नपा चेयरमैन के अधिवक्ता पुत्र को मिल रही धमकी*

*कोर्ट के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ दर्ज हुआ है मुकदमा*

*धमकी देने का आरोप,शीघ्र गिरफ्तारी की एसपी से मांग*
————————————
सुल्तानपुर। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र व अधिवक्ता पर हुए हमले व लूट के आरोप से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर करीब दस दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ। अधिवक्ता के आरोप के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और उन्हें लगातार सुलह के लिए धमकी मिल रही है। उन्होंने एसपी एवं अन्य अधिकारियों से मामले में शीघ्र गिरफ्तारी व सुरक्षा दिलाने की मांग किया है।
कोतवाली नगर के जमाल गेट के निकट के रहने वाले पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मानू भाई के पुत्र मो. फरान ने कोर्ट के माध्यम से स्थानीय कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोपों मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आरोप के मुताबिक वह गत दो अप्रैल को 2:30 बजे दिन में अपने दोस्त राकेश यादव के साथ रुद्रनगर सब्जी मंडी गए थे,जहां से वापस आते समय लखनऊ नाका ओवर ब्रिज के पास मौजूद स्थानीय कोतवाली के जमाल गेट-खैराबाद निवासी आरोपीगण जीशान अहमद,उनके पिता रिजवान व खैराबाद निवासी आरोपी सगे भाई इकबाल अहमद व निसार अहमद एवं उनके अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया और जानलेवा हमला किया। वादी के मुताबिक आरोपियो ने असलहा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और 2300 रुपए नगदी व कुछ जरूरी कागजात भी लूट लिया। वादी के मुताबिक मामले में पुलिस से शिकायत के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज होने पर उन्होंने अदालत की शरण लिया,जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर गत 14 जून को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। वादी के अनुसार आरोपी लगातार उन पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं और उनकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सैयद मो. फरान ने मामले में पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने एवं सुरक्षा की मांग किया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)