जयपुर में लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, एडीएम राजीव द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और भूमि आवंटन सहित सभी अड़चनों को दूर कर कार्यों में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर जताई नाराजगी

लोकेशन राजस्थान जयपुर रिपोर्टर रोहित कुमार सिंधी

*जयपुर 23 जून।* वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 की लंबित बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर प्रथम राजीव द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने बजट घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने वाले विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा करने के साथ-साथ जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त बजट घोषणाओं को पूर्ण नहीं किया गया है उन्हें शीघ्र बजट घोषणाओं की पूर्ति करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने एक से अधिक विभागों की बजट घोषणाओं के संबंध में आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उन्हें पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उक्त बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक भूमि आवंटन के संबंध में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, सीपीओ डॉ. सुदीप कुमावत सहित संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)