ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: 21 साल पुराने खाद्यान्न गबन मामले में जौनपुर के दो फरार कोटेदार गिरफ्तार, करोड़ों की सरकारी योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा

ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: 21 साल पुराने खाद्यान्न गबन मामले में जौनपुर के दो फरार कोटेदार गिरफ्तार, करोड़ों की सरकारी योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा

प्रेस-नोट
दिनांक-12/06/2026
ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत वर्षों से फरार चल रहा वांछित अभियुक्तगण तत्कालीन कोटेदार मु0 अहमद व कोटेदार लालबहादुर मौर्य जनपद जौनपुर से गिरफ्तार-
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), उत्तर प्रदेश के उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, वाराणसी सेक्टर की टीम द्वारा मुकदमा संख्या-12/2019 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को दिनांक 11.06.2026 को उनके निवास स्थान (थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर) से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. मु0 अहमद पुत्र स्व0 करीमुल्ला खां निवासी: ग्राम हमजापुर, पोस्ट डेहरी, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर। (तत्कालीन कोटेदार)
2. लालबहादुर मौर्य पुत्र तेजबहादुर मौर्य निवासी: ग्राम शाहमऊ, थाना सरपतहा, विकास खण्ड सुईथाकला, जनपद जौनपुर। (तत्कालीन कोटेदार)
घटना / अपराध का संक्षिप्त विवरण:
वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर के विकास खण्ड मछलीशहर के विभिन्न गांवों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना’ के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़न्जा निर्माण, पटरी मरम्मत, मिट्टी कार्य, सी0सी0 रोड और पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित था, जिसमें लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) आवंटित किया जाना था; परंतु अभियुक्त कोटेदारों ने तत्कालीन कार्य प्रभारी से मिलीभगत कर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा और कार्य प्रभारी द्वारा तैयार किए गए फर्जी मस्टररोल के आधार पर फर्जी श्रमिकों को खाद्यान्न का वितरण दर्शाकर, वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न वितरित न करते हुए उसकी कालाबाजारी कर दी तथा कुल 89,869 किग्रा खाद्यान्न (जिसकी कीमत ₹6,29,083 है) का गबन कर सरकार को भारी शासकीय क्षति पहुंचाई, जिसके संबंध में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के वाराणसी सेक्टर द्वारा संपादित की जा रही विवेचना (अनु0अन्वे0-78/2019, मु0अन्वे0सं0-12/2019, धारा-409, 420, 467, 468, 471, 477ए, 120बी, 34 भा0दं0वि0, थाना-ई0ओ0डब्लू0 वाराणसी) के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर कुल 11 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया है।
पुलिस महानिदेशक, ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत वांछित अभियुक्तगण मु0 अहमद व लालबहादुर मौर्य की गिरफ्तारी अभियुक्तगण के निवास स्थान से दिनांक 11.06.2026 तो ई0ओ0डब्लू0, वाराणसी सेक्टर टीम द्वारा की गयी । गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)