
दक्षिण कोरिया में बाजार का महाक्रैश, 9% टूटा कोस्पी इंडेक्स
दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। चिप सेक्टर में गहराते संकट और वैश्विक दबाव के बीच कोस्पी इंडेक्स करीब 9 फीसदी तक लुढ़क गया। हालात इतने बिगड़ गए कि एक्सचेंज को करीब 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट और निवेशकों की घबराहट के चलते बाजार में भारी बिकवाली हुई। दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में चिप उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण इस संकट का सीधा असर पूरे बाजार पर देखने को मिला।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक टेक सेक्टर में जारी अनिश्चितता और चिप उद्योग पर बढ़ता दबाव आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करेगा। फिलहाल निवेशकों की नजर सरकार और वित्तीय नियामकों के अगले कदम पर बनी हुई है।
CATEGORIES भारत

