
राजधानी जयपुर की कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है
इसी क्रम में 25 जून 2023 को रोहित राव की बाइक सिद्धि-सिद्धि कॉलेज के पास सौर ऊर्जा शोरूम और शराब गोदाम के बीच से चोरी हो गई थी पीड़ित सब्जी लेने गया था, तभी अज्ञात चोर बाइक ले उड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी झोटवाड़ा आलोक कुमार सैनी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई टीम में हेड कांस्टेबल दुर्गाप्रसाद कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल हीरालाल शामिल थे गठित टीम ने निगरानी के बाद मुल्जिम फरमान उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनसान जगह से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था
थानाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बनाना हमारी प्राथमिकता है

