पूरे देश में कार्यरत सभी ड्राइवर भाई मेरे अपने परिवार का अंग हैं – सत्येंद्र बारी

पूरे देश में कार्यरत सभी ड्राइवर भाई मेरे अपने परिवार का अंग हैं – सत्येंद्र बारी

आज नई दिल्ली स्थित यूपी भवन में राष्ट्रीय ड्राइवर संयुक्त मोर्चा समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शिष्टाचार भेंट हेतु मुझसे मिला। यह संगठन देश के कई राज्यों में सक्रिय रहकर ड्राइवर भाइयों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। संगठन के सभी पदाधिकारी राष्ट्रवादी सोच से प्रेरित, समर्पित और जागरूक हैं—यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
पूरे देश में कार्यरत सभी ड्राइवर भाई मेरे अपने परिवार के समान हैं। मेरे रिश्तेदारों में भी अनेक लोग इस पेशे से जुड़े हैं, इसलिए मैं ड्राइवरों की पीड़ा, उनकी चुनौतियों और उनके संघर्ष को भली-भांति समझता हूँ। यदि मैं ड्राइवर भाइयों के हित में कुछ सकारात्मक योगदान दे पाया, तो इसे अपना सौभाग्य मानूंगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह संगठन निरंतर प्रगति करे और और अधिक सशक्त बने। संगठन द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए, उनके समाधान के लिए मैं पूर्ण प्रयास करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री अमित कुमार जी, अवधेश जी, विवेक पटेल जी, महेश जी, सुमेश जी, रिंकू जी, कीर्ति जी, प्रवींद्र जी एवं रेखा जी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)