ईरान-रूस से यूक्रेन तक…72 घंटे में थम गई दुनिया की बड़ी लड़ाई, यह कैसे हुआ?

8 अप्रैल को पहली बार ईरान और अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की. इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थाई युद्ध विराम पर सहमति बनी. इजराइल और लेबनान के बीच भी युद्ध रुक गया है. इधर, ईस्टर के कारण रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं करने की बात कही है.

पिछले 72 घंटे में दुनिया के 8 देशों के युद्ध पर ब्रेक लग गया है. इनमें ईरान, अमेरिका, इजराइल, रूस, यूक्रेन, लेबनान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का जंग शामिल है, जिसके कारण पूरी दुनिया परेशान थी. खासकर एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट. ये सभी युद्ध फिलहाल अस्थाई रूप से रुके हैं, लेकिन इनमें से कुछ युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है.

युद्ध में पहला समझौता ईरान और अमेरिका के बीच हुआ. 8 अप्रैल को दोनों देश ने अस्थाई युद्ध विराम की घोषणा की. इसी दिन चीन में बैठक के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक दूसरे पर हमला ने करने की बात कही. इजराइल ने भी लेबनान पर हमला न करने की घोषणा की है. इधर, ईस्टर के कारण रूस और यूक्रेन में भी अस्थाई युद्ध विराम पर बात बन गई है.

कुछ समय के लिए दुनिया में आई शांति

1. शुक्रवार को रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के अस्थाई युद्ध विराम पर सहमति दी है. यह ईस्टर को देखते हुए लिया गया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि मॉस्को और कीव दोनों के लोग ईस्टर को मनाते हैं. ऐसे में इस वक्त कोई हमला नहीं होगा. यूक्रेन ने भी इस पर सहमति दे दी है. पिछले साल ईस्टर पर सिर्फ 30 घंटे का सीजफायर हुआ था.

ईस्टर के कारण रूस यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेगा. 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था. उस वक्त नाटो के यूक्रेन तक विस्तार के विरोध में रूस ने कीव पर हमला किया था.

2. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी लंबे वक्त से छिटपुट युद्ध चल रहा था, जिसे शांत करने के लिए चीन में 7 दिन की बैठक हुई है. इस बैठक में स्थाई युद्ध विराम पर बात नहीं बन पाई है, लेकिन दोनों देश फिलहाल एक दूसरे पर हमला नहीं करेगा. ईद के वक्त जो सीजफायर हुई थी, उसे पाकिस्तान ने तोड़ दिया था.

अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला नहीं करने की बात कही है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन और तहरीक ए तालिबान को लेकर विवाद है.

3. ईरान और अमेरिका के बीच भी 7 अप्रैल को अस्थाई युद्ध विराम की घोषणा हुई है. दोनों देश पिछले 38 दिनों से युद्ध लड़ रहा था. यह अस्थाई युद्ध विराम 2 हफ्ते के लिए है. इससे पहले दोनों वार्ता के जरिए स्थाई युद्ध विराम की तरफ बढ़ेगा. शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट के जरिए धमकी दी है कि अगर बातचीत नहीं बनती है तो ईरान को काफी ज्यादा दर्द दिया जाएगा. ईरान ने भी जंग में नहीं झुकने का संकेत दिया है.

4. 2024 से ही लेबनान पर इजराइल का हमला जारी था. ईरान युद्ध के दौरान भी इजराइल ने लेबनान पर खूब बम बरसाए. ईरान युद्ध में सीजफायर के बाद भी लेबनान पर इजराइल का हमला जारी रहा, लेकिन अब एक डील के तहत इजराइल ने लेबनान पर हमला रोक दिया है.

दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर वाशिंगटन में एक मीटिंग प्रस्तावित है. इस मीटिंग तक इजराइल लेबनान पर कोई हमला नहीं करेगा.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)