
Live : अजित पवार पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि, फूट-फूट कर रो पड़ीं सुप्रिया सुले
महाराष्ट्र समेत देशभर में शोक
राजनीतिक रंग न दें – शरद पवार
Ajit Pawar Funeral Live: शुरुआती सीक्वेंस रद्द, फिर मिल गई अनुमति और हुआ बड़ा हादसा
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: पुलिस ने प्लेन क्रैश के सिलसिले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है. इसके अलावा, एयरक्राफ्ट दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. वीटी-एसएसके रजिस्ट्रेशन नंबर वाला यह विमान वीएसआर वेंचर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई पूरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान लीयरजेट 45 था जिसका रजिस्ट्रेशन वीटी-एसएसके था और इसे ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स मैनेज कर रहा था. फ्लाइट क्रू द्वारा पहले लैंडिंग के शुरुआती सीक्वेंस को रद्द करने का फैसला करने के बाद फ्लाइट को ठीक 8:43 बजे रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दी गई थी.
Ajit Pawar Funeral Live: अजित पवार को अंतिम विदाई देने उमड़ा पूरा बारामती
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. पवार के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. पवार के दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई लोग मौजूद रहे. इससे पहले, अजित पवार की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. पवार की अंतिम यात्रा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली. बता दें कि गुरुवार सुबह अजित पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया था. बुधवार सुबह 8.45 बजे एक प्लेन क्रैश में पवार का निधन हुआ था. इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई. उनके निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है. इस दौरान राज्यभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.
Ajit Pawar Funeral Live: अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बड़े बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया. अजित पवार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बड़े बेटे पार्थ ने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी. सुप्रिया सुले अपने भाई अजित पवार को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूट कर रो पड़ीं. वहीं, सुनेत्रा पवार गुमशुम रहीं. इस मौके पर विद्या प्रतिष्ठान में इस दौरान परिवार के लोगों के साथ ही समर्थक और दिग्गज नेता मौजूद रहे.
Ajit Pawar Funeral Live: अमित शाह ने अजित पवार को अंतिम विदाई
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजित पवार को अंतिम विदाई दी. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अजित पवार का हादसा दुखद है. शरद पवार कह रहे हैं ये हादसा है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन कुंठित, कलुषित, दुष्ट विचार की जो होंगी वही ममता बनर्जी ऐसी भाषा बोल सकती हैं.
Ajit Pawar Funeral Live: प्लेन क्रैश की जगह सबसे पहले पहुंचने वाले शख्स ने बताई पूरी कहानी
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: मिलिंद भोसले विमान दुर्घटना के चश्मदीद हैं, वे महज 5 मिनीट में विमान हादसे की जगह पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि भाऊ (अजित पवार) के आने का पता था तो जैसे ही आवाज आई उनके प्लेन की हम घर के बाहर आकर देख रहे थे. उनके प्लेन को वो पहले एक बार नीचे तरफ गया फिर ऊपर तरफ गया फिर एकदम ब्लास्ट हो गया विमान में. मैं तुरंत 5 मिनट में मौके पर था. वहां आग ही आग थी. सब कागज उड़ रहे थे.
Ajit Pawar Funeral Live: पति को अंतिम विदाई देते वक्त भी गुमशुम रहीं सुनेत्रा पवार
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: अजित दादा को अंतिम विदाई देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान में बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ता जुटे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत तमाम दिग्गजों ने अजित दादा को अंतिम विदाई दी. भावुक क्षण उस वक्त पैदा हो गया जब अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पति को विदाई देने पहुंचीं. वह पूरी तरह से गुमशुम थीं. वहीं, बेटे पार्थ और जय पवार रो पड़े.
Ajit Pawar Funeral Live: अब कुछ ही क्षणों में अजित पवार का अंतिम संस्कार
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: अजित पवार का अब कुछ ही क्षण में अंतिम संस्कार किया जाएगा. विद्या प्रतिष्ठान में उनका शव चिता के पास पहुंच चुका है. वहां अजित पवार के दोनों बेटे मौजूद हैं. ब्राह्मण ने वैदिक मंत्रोच्चार शुरू कर दिया है.
Ajit Pawar Funeral Live: अमित शाह पहुंचे बारामती, साथ में सीएम फडणवीस और एकनाथ शिंदे
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बारामती पहुंच चुके हैं. उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी हैं. बता दें कि शरद पवार और नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता पहले से ही विद्या प्रतिष्ठान में मौजूद हैं.
Ajit Pawar Funeral Live: विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे नितिन गडकरी, शरद पवार के बगल में बैठे
अजित दादा अंतिम यात्रा LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं. नेताओं के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है. नितिन गडकरी भी विद्या प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं. उन्होंने हाथ जोड़ा और शरद पवार के बगल में बैठ गए.
Ajit Pawar Last Rites Live: चल पड़ा अजित पवार का अंतिम कारवां
अजित पवार शव यात्रा LIVE: यह शरीर मिट्टी का बना है और एक दिन मिट्टी में ही मिल जाना है. इस कटु सत्य से कोई इनकार नहीं कर सकता. बुधवार से पहले जो अजित पवार पार्टी को नई ऊंचाई देने के लिए बिना रुके और थके काम कर रहे थे, 28 जनवरी को अचानक से सबकुछ थम गया. प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को लेकर शव वाहन उनके काटेवाड़ी स्थित आवास से रवाना हुआ. इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ समर्थकों और आमलोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है. उनका अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा.
Ajit Pawar Last Rites Live: अंतिम सफर पर निकले अजित पवार, हर तरफ ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे
अजित पवार शव यात्रा LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की शव यात्रा शुरू हो चुकी है. उनके हजारों समर्थक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जा रहे हैं. पूरा इलाका ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे से गूंज रहा है. अजित पवार के बेटे जय पवार, भतीजे रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं.
Ajit Pawar Last Rites Live: ‘भूकंप के झटके जैसा’, शरद पवार ने अजित दादा को लेकर किस घटना का किया जिक्र
अजित पवार शव यात्रा LIVE: महाराष्ट्र की राजनीति में जब भी चाचा-भतीजे की चर्चा होगी, शरद पवार और अजित पवार का जिक्र उसमें सबसे पहले होगा. कभी एक दूसरे की परछाईं रहे पवार चाचा-भतीजा बाद में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक अलगाव की कहानी भी बने पर रिश्ते बरकरार रहे. शरद पवार ने अपनी किताब ‘लोक माझे संगति’ में अजित पवार के बारे में बहुत कुछ बताया है. इसमें उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अजित पवार के अलग होने की खबर भूकंप के झटके के जैसा था पर साथ ही वो यह भी कहते हैं कि अजित पवार एक भावुक इंसान हैं. शरद पवार के अपने भतीजे की बगावत पर लिखे शब्दों में कड़वाहट नहीं नजर आती है.
Ajit Pawar Funeral Live: शरद पवार और राज ठाके पहुंचे विद्या प्रतिष्ठान
अजित पवार शव यात्रा LIVE: अपने प्यारे अजित दादा को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ता बारामती के विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे हैं. अजित पवार के चाचा शरद पवार भी विद्या प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं. वहीं, एमएनस चीफ राज ठाकरे भी अजित पवार को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं.
Ajit Pawar Funeral Live: अजित पवार का योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक – शिवसेना नेता
अजित पवार शव यात्रा LIVE: शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा, ‘महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार का योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है. दादा ने सहकारिता क्षेत्र में बहुत काम किया. मैं उन्हें हमेशा उनके अनुशासन और समयपालन के लिए याद रखूंगा. उनका निधन हमारे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.’
Ajit Pawar Last Rites Live: बारामती में दुर्घटनास्थल पर पहुंची DGCA और फॉरेंसिक की टीम
अजित पवार की अंतिम यात्रा LIVE: बारामती में बुधवार को एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार भी सवार थे. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी. अन्य लोग भी हादसे में मारे गए. अब मामले की जांच के लिए डीजीसीए और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, ताकि क्रैश की वजहों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.
Ajit Pawar Last Rites Live: पहली बार नहीं हुई थी प्लेन की लैंडिंग, फिर हो गया हादसा
अजित पवार की अंतिम यात्रा LIVE: फ्लाइट क्रू द्वारा पहले लैंडिंग के शुरुआती सीक्वेंस को रद्द करने का फैसला करने के बाद फ्लाइट को ठीक 8:43 बजे रनवे 11 पर उतरने की अनुमति दी गई थी. मंत्रालय ने एक चिंताजनक मिसाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि 14 सितंबर 2023 को इसी कंपनी का एक और लीयरजेट 45, जिसका रजिस्ट्रेशन वीटी-डीबीएल था, मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक अलग दुर्घटना का शिकार हो गया था. वह पिछली घटना अभी अधिकारियों की जांच के दायरे में है.
Ajit Pawar Last Rites Live: दुर्घटनाग्रस्त विमान में अजित पवार के साथ और कौन थे सवार
अजित पवार की अंतिम यात्रा LIVE: वीएसआर द्वारा ऑपरेट किए जा रहे लीयरजेट 45 विमान (रजिस्ट्रेशन वीटी-एसएसके) में उप मुख्यमंत्री पवार के अलावा, एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ), एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर, एक पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) और एक सेकंड-इन-कमांड (एसआईसी) भी सवार थे. मृतकों की पहचान विदित जाधव (पुरुष) और पिंकी माली (महिला) के रूप में हुई है. पैसेंजर लिस्ट के अनुसार, क्रू मेंबर पीआईसी सुमित कपूर और एसआईसी शाम्भवी पाठक थे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई पूरी जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान लीयरजेट 45 था जिसका रजिस्ट्रेशन वीटी-एसएसके था और इसे ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स मैनेज कर रहा था.
Ajit Pawar Last Rites Live: पीएम मोदी भी पहुंच सकते हैं बारामती, अजित पवार को देंगे श्रद्धांजलि
अजित पवार की अंतिम यात्रा LIVE: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिनकी एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. अजित पवार के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है. उम्मीद है कि दिनभर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग वहां आएंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे. न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में मौजूद रहने की उम्मीद है. इस दुखद घटना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राज्यभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. पुलिस ने प्लेन क्रैश के सिलसिले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है. इसके अलावा एयरक्राफ्ट दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. वीटी-एसएसके रजिस्ट्रेशन नंबर वाला यह विमान वीएसआर वेंचर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था.
Ajit Pawar Last Rites Live: काटेवाड़ी में जुटा पवार परिवार
अजित पवार शव यात्रा LIVE: अजित पवार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस मौके पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए हैं. थोड़ी ही देर में अजित दादा के शव की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.
Ajit Pawar Last Rites Live: अजित पवार अच्छे और डायनमिक नेता थे – इमरान मसूद
अजित पवार की अंतिम यात्रा LIVE: NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि यह पवार परिवार के लिए बहुत बड़ा नुकसान है और हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. हमारे नेताओं ने उनसे बात की है और हम दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं. वहीं, इमरान मसूद ने कहा कि यह बहुत दुखद है. अजीत पवार एक अच्छे, डायनामिक नेता थे और उनका जाना बहुत दुख की बात है.

