
दतिया एमपी : पहूज नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
लोकेशन दतिया एमपी
राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट
9926299144
स्लग — पहूज नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
एंकर — मकर संक्रांति मेले में सूर्यमन्दिर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।भगवान बालाजी को अर्घ्य देकर लोगो ने दान पुण्य भी किया। उनाव । बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में बिख्यात भगवान बालाजी के सूर्य मंदिर पर मकर सक्रांति मेले में बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने पहूज नदी में आस्था की डुबकी लगाई। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। मेले में जिला प्रशासन ने ब्यापक प्रबंध किए।सूर्य भगवान की पूजा अर्चना का मुख्य पर्ब मकर संक्रांति मेले में सूर्य मंदिर पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ का उमड़ना शुरू हो गया था।दोपहर12 बजे पहूज नदी के घाट पर श्रद्धा व आस्था का सैलाब देखने को मिला। मकर सक्रांति पर्व के सम्बंध में स्थानीय ज्योतिषाचार्य पंडित संजीव पटैरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिष कालगणना की मान्यता के अनुसार सूर्य के मकर राशि मे प्रबेश करने की प्रक्रिया को मकर संक्रांति कहते है।मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य उत्तरायण हो जाते है।चूँकि भगवान भास्कर को दैहिक व्याधियों से मुक्ति दिलाने बाला देवता कहा गया है।इसीलिए अरोग्यमय जीवन की कामना के लिए तीर्थ स्थलों से प्रवाहित नदियों में स्नान पर्व का महत्व विशेष फलदायी कहा गया है। अलसुबह से आयोजित हुए मेले में मकर संक्रांति मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने पहूज नदी में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की अर्घ्य प्रदान किया।सूर्यमन्दिर के पीछे मेला मैदान पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की वही बच्चों ने मेला में लगे झूलो का लुत्फ उठाया।मेले के सफल आयोजन के प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए।

